पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत, पिकअप चालक फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक में तीन लोग सवार थे। महिला पीछे बैठी थी टक्कर के बाद महिला फेंका गई। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार झिलमिली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम करौटी बी के पास गुरुवार सुबह 8.30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में 3 लोग सवार थे। टक्कर से बाइक में सवार तीनों गिर गए। पीछे बैठी महिला फेंका गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में घायल लोगों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन