BREAKING Chandrayaan-3 : रोवर ने पूरा किया अपना काम, फिर चला गया स्लीप मोड पर,अब आगे क्या ..देखिए ये वीडियो

अब तक चंद्रमा के पर प्रज्ञान रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़):- इसरो ने चंद्रयान 3 ( Chandrayaan-3 ) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है । इसरो के अनुसार रोवर प्रज्ञान ( PragyanRover ) ने अपना कार्य पूरा कर लिया।अब लैंडर विक्रम ( VikramLander ) और प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड पर भेज दिया गया है । इनके पेलोड बंद कर दिए गए है । सब कुछ सही रहा तो 22 सितंबर 2023 को इसे फिर से उपयोग मे लाया जा सकेगा । 

इसरो ( Indian Space Research Organisation ) ने जानकारी देते हुए बताया कि रोवर और लैंडर को अब सुरक्षित रूप से पार्क कर दिया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। APXS और LIBS पेलोड बंद कर दिए गए हैं। इन पेलोड से ही ( Deta ) डेटा लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर भेजा जाता है। फिलहाल  बैटरी पूरी तरह चार्ज है। रिसीवर को चालू रखा गया है ।

Chandrayaan-3 : आगे क्या होगा

अगर सब कुछ सही रहा तो 22 सितंबर 2023 को अगले सूर्योदय मे सौर पैनल पर प्रकाश प्राप्त होने पर इसे फिर से दूसरे असाइनमेंट के दूसरे सेट मे उपयोग मे लाया जाएगा नहीं तो यह हमेशा भारत के चंद्र राजदूत के रूप में चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ही रहेगा।

चांद पर दिन और रात

आपको बता दे कि चांद पर पृथ्वी के 14 दिन के बराबर एक दिन और 14 दिन के बराबर ही रात होती है । चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के 29 दिन, 12 घंटे और 44 मिनट के बराबर होता है और यही समय चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में लगता है। लेकिन चंद्रमा को पूरी तरह से अपनी मूल स्थिति में वापस आने में केवल 27 दिन और 7 घंटे लगते हैं।

अब तक चंद्रमा के ऊपर, प्रज्ञान रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है

अब तक चंद्रमा के ऊपर, प्रज्ञान रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है।

विक्रम लैंडर
जब प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की

इसरो ने लैंडर के द्वारा भेजे हुए एक वीडियो को देख कर अपनी भावनाये व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आँगन में अठखेलियाँ कर रहा हो, और माँ स्नेहपूर्वक देख रही हो  है ना?

देखिए वीडियो :-

 

इसरो की और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Aditya-L1 Mission: इसरो ने लांच किया पहला भारतीय सूर्य मिशन ,जानिए इनके प्रमुख तथ्य,देखिए वीडियो


Chandrayaan-3 रोवर ने भेजा संदेश : चाँद पर ऑक्सीजन,टाइटेनियम सहित इन धातुओ की हुई पुष्टि ,जानिए किस यंत्र से हुआ यह संभव


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film