देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खाट पर इस हालत में मिला शव, बेटी को कॉल कर बोला तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– देवर ने अपने भाभी की हत्या कर दी। महिला का शव घर पर खाट में बंधी हुई मिली। वारदात के बाद आरोपी देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। कहा कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया इसलिए उसकी हत्या कर दी। अब वह आत्महत्या कर लेगा। घटना बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में रहने वाली राजकुमारी बर्मन (38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। करीब 8 साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। उसने अपना अलग मकान भी बना लिया। लेकिन सालभर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई।

खाट पर मिला महिला का शव

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। स्कूल के बाद जब बच्चे घर आए तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनाना कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बेटी और दोस्त को किया काल

शुरूआती जांच में पता चला कि वारदात के बाद आरोपी सूरज बृजवासी ने अपनी बेटी से मोबाइल पर कहा कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कही। साथ ही तलाश नहीं करने कहा। इसके बाद उसने काल काट दिया। सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि, वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब उससे बात करनी चाही तो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।

बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि, उसका भाभी के साथ अफेयर था, लेकिन महिला का किसी और से अवैध संबंध भी था। इसलिए दोनों के बीच विवाद होने पर उसे मार दिया। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जल्द ही मामले की खुलासा करेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

देवर-भाभी के बीच इस बात को लेकर हुआ विवाद, तैश में आकर देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film