छुरा ब्रेकिंग: जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत, दूसरे दिन गायब मिला शव, मिले अवशेष, विभाग जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक से तेंदुए की संदिग्ध मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के शव को एक दिन पूर्व देखा गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लेकिन दूसरे दिन शव वहाँ से गायब हो गया। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार छुरा ब्लॉक के ग्राम पंडरीपानी भारुवामुड़ा के जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत हो गई। तेंदुए का मृत शरीर एक दिन पूर्व देखा गया था जिसके बाद दूसरे दिन शव गायब हो गया। मौके से तेंदुए के शव का अवशेष मिला है, जिसमे दांत, खाल जैसे अवशेष घटना स्थल पर पाये गये है। दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए के शरीर के अवशेष मिले है, जिससे यह अंदेशा भी लगाया जा रहा है कि एक से अधिक तेंदुओं की मौत हुई है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और अवशेषों की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि मृत शरीर को कुछ दूरी तक घसीटा गया था, जिसके निशान घटना स्थल पर साफ दिखाई दिए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन तेंदुओं के शव के अवशेष 2-3 दिन से जंगल में पड़े रहे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जब लोगों को इसकी सूचना मिली, तब तक अवशेष गायब हो चुके थे। इससे वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर घटी है, जो क्षेत्रीय वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करती है।

मौत का कारण स्पष्ट नही

फिलहाल, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, ना ही यह पता चल सका है कि इनकी मौत आपसी संघर्ष, शिकार या ज़हर से हुई। वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी वन्य जीवों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और शव के मिले अवशेष की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक दिन तेंदुआ, दूसरे दिन घायल चीतल, पंडरीपानी में वन्यजीवों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन