गरियाबंद ब्रेकिंग: स्कूल में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में चले लात-घूसे, Virul Video

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) पाण्डुका:- गरियाबंद जिले के एक हायर सेकेण्डरी स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में विवाद के बाद दो पक्षों में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में 4 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके उपचार हेतु पाण्डुका अस्पताल ले जाया गया। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को संविधान की शपथ दिलाया गया। उसके बाद मैदान में खेलकूद का आयोजन किया गया। इसी दौरान कबड्डी खेल में किसी बात को लेकर को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के दो गुटो में जकर मारपीट होने लगी। कुछ छात्रों के स्कूल मैदान में ही दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। इस घटना में ईश्वर साहू, नेतराम साहू, भूपेन्द्र साहू, सूरज विश्वकर्मा को गंभीर चोट आई है। सभी बच्चे 12वीं आर्ट के बताए जा रहे हैं।
स्कूल प्रशासन पर उठ रहे सवाल
पूरे घटनाक्रम के बाद स्कूल प्रशासन व शाला विकास समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पाण्डुका पुलिस स्कूल पहुंची। मामले को शांत करने की कोशिश करते हुए जांच पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में चार छात्रों को गंभीर रूप से चोट आई है, जिन्हें पाण्डुका हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया।

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल