गरियाबंद पुलिस का तोहफा: होली से पहले खुशियों की घंटी, लोगों के खिले चेहरे

साइबर सेल की मदद से 78 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होली पर्व से पहले गरियाबंद पुलिस ने आमजन को बड़ी सौगात दी है। साइबर सेल की सक्रियता और तकनीकी सहायता से 78 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद पुलिस ने गुम व चोरी हुए मोबाइल की तलाश के लिए केंद्र सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म सीईआईआर CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया। 27 फरवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल संबंधित व्यक्तियों को विधिवत सौंपे गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी परेशानी दूर करना ही विभाग की प्राथमिकता है।

ऐसे काम करता है CEIR पोर्टल

CEIR (Central Equipment Identity Register) भारत सरकार द्वारा संचालित एक डिजिटल प्रणाली है, जिसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को ट्रैक किया जाता है। IMEI नंबर के आधार पर यह पता लगाया जाता है कि संबंधित हैंडसेट में वर्तमान में कौन-सी सिम सक्रिय है, जिससे मोबाइल की लोकेशन और उपयोगकर्ता की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है।

मोबाइल गुम हो जाए तो क्या करें?

गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल से संपर्क करें। रिपोर्ट दर्ज कराने के मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, डिवाइस का ब्रांड और मॉडल, खरीद की रसीद, मोबाइल खोने की तारीख और स्थान, मोबाइल स्वामी का नाम व पता, आधार कार्ड आदि जानकारी साथ रखें। पुलिस का कहना है कि समय पर सूचना मिलने से मोबाइल की बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है।

गरियाबंद पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनके गुम मोबाइल वापस मिल सकें। होली से पहले मिली इस सौगात ने कई परिवारों की खुशियां दोगुनी कर दी हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गरियाबंद पुलिस का ‘संवाद’ कार्यक्रम, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी जमीनी समस्याएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button