नवापारा-मगरलोड मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा-मगरलोड मार्ग पर गुरुवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो जवान युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क खून से लथपथ हो गई। घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडेल के समीप रात करीब 8 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी

दो युवकों की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में दो युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मेघा निवासी संदीप साहू तथा कुंडेल निवासी वेदप्रकाश ध्रुव के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार निजी अस्पात में चल रहा है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। जवान बेटों की असमय मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button