गरियाबंद के रिहायसी इलाको मे तेंदुआ : दहशत का माहौल,वन विभाग ने किया अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद के रिहायसी इलाको मे इन दिनों तेंदुए की दहशत बनी हुई है। बीते रात लगभग 12.30 बजे कैमरे में तेंदुए की वीडियो रिकार्ड हुई है । बीते कुछ दिनों से गरियाबंद के आसपास के क्षेत्र में लगातार तेंदुए की धमक से लोगों के बीच भय का वातावरण बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही नगर से  2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सर्किट हाउस के आस पास तेंदुआ दिखाई दिया था। उसके पहले पांडुका के आस पास भी तेंदुए ने गांव में घुसकर पशुओं का शिकार किया था।

देवभोग मार्ग  पर आने-जाने वाले लोगों को पिछले कुछ दिनों से तेंदुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस पर  वन विभाग के एसडीओ मनोज चंद्राकर ने बताया कि गर्मी के सीजन में तेंदुए मेटिंग करते है अभी उनके बच्चे छोटे-छोटे हैं चूंकि मादा इस समय अपने बच्चों के पास ही रहती है। इसलिए खास कर नर तेंदुए बच्चों के भोजन के लिए शिकार करने निकल रहे हैं और आस-पास के क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में मुख्यालय के आस पास लगभग 20 से 22 की संख्या में तेंदुए मौजूद हैं।

तेंदुए की खबर से वन विभाग के कर्मचारी आसपास के क्षेत्रों में लगातार मुनादी कर लोगों को अगाह कर रहे हैं कि देर शाम के बाद घर से बाहर ना निकलें। खासकर बुजुर्ग और बच्चे घर में ही रहें क्योंकि तेंदुआ बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादातर हमला करता है। विभाग के द्वारा दिन और रात गश्त किया जा रहा है ।

गरियाबंद की और खबरे :-

आदिवासियों की संस्कृति सहेजने का काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार – अमितेश शुक्ल

भूतेश्वरनाथ महादेव : विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग,क्यों कहते है भकुर्रा जानिए इसके पीछे की कहानी

 

Related Articles

Back to top button