जादू-टोना के शक में मां हत्या, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा आरोपी ने किया सरेंडर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जादू-टोने के अंधविश्वास में डूबे एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को अपनी मां पर जादू-टोना करने का शक था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण परेशान था
जानकारी के अनुसार चकरभाठा के ग्राम सरवानी निवासी विष्णु कैवर्त (38) ईंटा भट्ठा में मजदूर है। वह अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रहता था। उसके दो बच्चों की तबीयत लगातार खराब रहती थी, जिससे वह बहुत परेशान था। कुछ समय पहले ही बच्चों की समस्या को लेकर वह किसी वैद्य या पंडित से मिला था। उन्होंने उसे जादू-टोना बताया और इस बात की आशंका जताई कि जादू-टोना करने वाला उसके आसपास ही हो सकता है।
कुल्हाड़ी से सिर पर किया हमला
घर लौटने के बाद विष्णु अपनी मां मंटोरा बाई कैवर्त (55) पर शक करने लगा। इसी बात को लेकर शुक्रवार को घर पर विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर में रखे धारदार कुल्हाड़ी से मंटोरा के सिर पर वार किया। मंटोरा खून से लथपथ जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद विष्णु कुल्हाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंचा और पूरी बात बताते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सरवानी निवासी मंटोरा बाई कैवर्त शराब पीने की आदी थी। छोटे बेटे ने शराब की लत के कारण अलग कर दिया। इसके बाद वह अकेले रहने लगी थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c