राजिम टीआई सहित पाँच अधिकारी कर्मचारी चुने गए “कॉप ऑफ द मंथ”, इन कार्यों के लिए मिला पुरस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए पिछले तीन माह से कॉप ऑफ द मंथ चुना जाता है। जिसके तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारीयों कर्मचारीयों को पुरस्कृत किया जाता । दिसम्बर माह में  5 कर्मचारियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

वर्ष 2024 के दिसंबर माह में सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी एवं विभिन्न मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीयों को “कॉप ऑफ द मंथ” चुना गया। इस पहल के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को ” कॉप ऑफ द मंथ ” चुना जाता है।

इसी कड़ी में माह दिसम्बर में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक अमृतलाल साहू थाना राजिम, निरीक्षक गौतमचन्द गावड़े थाना देवभोग, निरीक्षक ओम प्रकाश यादव थाना गरियाबंद को वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी (अपराध निकाल, मर्ग निकाल, शिकायत चालान निकाल) का चयन किया गया।

इसी तरह प्रधान आरक्षक नीलकमल वर्मा, प्रधान आरक्षक सविता खरे थाना राजिम का थाना राजिम के अपराध क्रमांक 408/2024 धारा 420, 409,34 भादवि. के आरोपी को रीवा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका रही। साइबर सेल गरियाबंद से प्रधान आरक्षक सतीश यादव का विभिन्न अपराधों में आरोपीयों की धर पकड़ कार्यवाही में विशेष भूमिका रही। जिसके लिए इन्हे कॉप ऑफ द मंथ चुना गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड : विदेशी सरगनाओं के साथ मिल कर लूटे 10 करोड़, दुबई, बांग्लादेश से हो रहा था नेटर्वक का संचालन, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button