सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, कलेक्टर बंगले में ड्यूटी करने जा रहा था

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई है। मृतक का नाम तान सिंग साहू (39 साल) था, जो बलौदाबाजार कलेक्टर बंगले में ड्यूटी करने जा रहा था। तभी बलौदाबाजार से रायपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार खरतोरा के रहने वाला नगर सैनिक सिपाही तान सिंग साहू (39 साल) बलौदाबाजार कलेक्टर बंगले पर ड्यूटी करता था। सुबह 9 बजे बजे तान सिंग अपने घर से ड्यूटी पर जाने निकला था। तभी पलारी थाना अंतर्गत कोदवा गो़डा मुख्य मार्ग पर बलौदाबाजार से रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया।

पुलिस साथी ने पहुंचाया अस्पताल, ट्रक चालक गिरफ्तार

घायल सिपाही को रास्ते से गुजर रहा राहगीर पुलिस साथी लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा ने पलारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान ही सिपाही ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस कांस्टेबल के परिजनों को दी है। हादसे के बाद से घटना स्थल से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ी की गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: ट्रक की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल