करंट की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, गर्भस्थ शिशु ने भी गंवाई जान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक गर्भवती महिला करंट की चपेट में आ गई। महिला को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी। घटना के बाद घर और गांव में मातम पसर गया। मामला बिलासपुर जिले के सकरी गांव का है।

जानकारी के अनुसार मृतिका सरिता केंवट गर्भवती थी। उसका पति श्रवण केंवट कोलकाता में काम करता है। महिला प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी। यहां पानी भरने के बाद वो टुल्लू पंप को उठाकर रख रहीं थी। इसी दौरान सरिता करंट की चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर सिम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरिता तीसरी बार मां बनने वाली थी, उनकी दो बेटियां हैं। सरिता की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। मायके वाले उसकी देखभाल के लिए उसे ससुराल से लेकर आए थे, पर अचानक हुए इस हादसे ने उनको गहरा सदमा दे दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाया गया था करंट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन