किराये के मकान में हो रही थी संदिग्ध गतिविधियां, हंगामें के बाद पुलिस ने मारा छापा, 6 युवतियां और एक बुजुर्ग गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। रायपुर पुलिस ने एक मकान से छापामार कर 6 युवतियों और एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी वालों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामाला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना क्षेत्र के सारस्वत कॉलोनी में एक मकान पर युवतियां किराए पर रहती है। जहां देर रात तक लड़कों का आना-जाना लगा रहता था। कॉलोनी के लोगों को अवैध गतिविधियों का शक हुआ। इसलिए सेक्स रैकेट की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद कॉलोनी के लोग जमा हुए और हंगामा कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस को मकान के भीतर 6 युवतियां और 60 साल का बुजुर्ग मिला।

एक बुजुर्ग समेत युवतियां अरेस्ट

टिकरापारा पुलिस सातों लोगों को थाने लेकर आई। इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि टिकरापारा पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इसके पहले भी मुजगहन के बोरियाखुर्द में और तेलीबांधा में संदिग्ध महिलाएं और कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Hp8Ev58gX3t5ZVCqAQwd6U

यह खबर भी जरुर पढ़े

अंतरराज्यीय सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, होटल की आड़ में हो रहा था संचालित, 11 युवतियाँ और 5 युवक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल