पिकअप वाहन पलटा, बच्ची समेत दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल, मातम में बदली शादी की खुशियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– चौथिया लेकर जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में रेफर किया गया। घटना कबीरधाम जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार लोहारा क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी विष्णु साहू की बेटी की शादी थी। शनिवार को दो गाड़ियों में चौथिया बारात सहसपुर लोहारा जा रही थी। वाहन में करीब 50 महिलाएं और बच्चे सवार थे। पीछे दूसरी गाड़ी में पुरुष थे। सहसपुर के पास भठैला टोला में महिलाओं से भरी वाहन अचानक पलट गई। जिसके बाद महिलाओं की चीख पुकार मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही कवर्धा से एंबुलेंस और बचाव दल मौके पहुंचे।

घायल लोगों को जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया। कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 14 वर्षीय उर्वशी साहू और मुखिन साहू की मौत हुई है। उर्वशी के पिता श्रवण साहू वाहन चला रहा था। मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिप्टी सीएम ने बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के दिए निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। सभी घायलों को सर्वाेत्तम इलाज मुहैया कराया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि किसी भी घायल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक, तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन