शादी में आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी समारोह के दौरान एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मोखा निवासी कुमेश नेताम पिता रामदयाल (36) 17 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम भोथा शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार को बारात आने वाली थी। सुबह उसका शव कमरे में मिला। बताया गया कि उसने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की। कमरे में पंखा टूटा मिला। आशंका है कि फंदे से लटकने के बाद वह नीचे गिरा। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ा था। तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के चचेरे भाई रामकुमार ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कुमेश के गले में पतली रस्सी का निशान था। जीभ बाहर नहीं निकली थी। न ही मल-मूत्र निकला था। इससे आत्महत्या पर संदेह हो रहा है। उन्होंने मामले की बारीकी से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

पत्नी ने दरवाजा खोला तो उड़े होश, पति-पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल