पुल के नीचे मिली युवक की लाश: इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बुधवार को एक युवक की लाश मिली है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। प्रारंभिक तौर पर पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रही है। युवक की पहचान सतवंत सिंह बरार उर्फ मोनू के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जगदलपुर जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सरगीपाल से लामनी पार्क जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पुल के नीचे शव मिला है। बताया जा रहा है कि, कुछ ग्रामीण बुधवार की सुबह इस मार्ग से गुजर रहे थे। वे कुछ देर के लिए पुल के पास रुके थे। इस दौरान उनकी नजर पुल के नीचे लाश पर पड़ी। उन्होंने फौरन इसकी सूचना परपा थाना के जवानों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान शांति नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले सतवंत सिंह बरार उर्फ मोनू के रूप में की गई है। शव के सिर पर चोट के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल