छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: सुसाइड नोट बरामद, आत्महत्या से पहले इंस्टा पर पोस्ट-लिखी ये बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्यार में मिला धोखा से नाराज एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास सुसाइड नोट मिलने की जानकारी मिल रही है। वहीं, छात्र ने खुदकुशी करने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाला है। जिसमें छात्र ने अपने प्रेमिका पर धोखा का आरोप लगाया है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दरभा थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाला छात्र ने प्यार में धोखा खाने के बाद हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने खुदकुशी करने से पहले अपने परिजनों से माफी भी मांगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का नाम बसु राम पोयम था। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। छात्र बसु राम पोयम कोड़ेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली गांव का रहने वाला था। बसु कुछ दिन पहले छुट्टी खत्म होने के बाद गांव से वापस हॉस्टल लौटा था। शुक्रवार को उसने परिजनों से बात की और खुदकुशी करने के लिए कहा। परिजनों ने जैसे ही छात्र की इस बात को सुना वे फौरन हॉस्टल पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली थी।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फोटो 

परिजनों और दोस्तों के अनुसार छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें उसने प्रेमिका रवीना पर धोखा देने का आरोप लगया है और उसी की वजह से खुदकुशी करने की बात कही है। वहीं, हॉस्टल अधीक्षक का कहना है कि वह छात्र कुछ दिनों से परेशान था और उसके परिवार को फोन करके फांसी लगाने की खबर दे रहा था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइट नोट बरामद किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

महासमुंद ब्रेकिंग: लॉज में मिली युवक की संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस, सुसाइड नोट बरामद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल