दो बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर: दो की मौत, दो घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दो बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना शनिवार को बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के हसौद निवासी निवासी नागेश्वर साहू (23) अपने दोस्त प्रफुल्ल साहू के साथ बिलासपुर आया था। यहां काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी दर्रीघाट के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

दोनों चालक की मौके पर हुई मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों गाड़ियों में सवार चारों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। दूसरी बाइक में दर्रीघाट निवासी तिलकराम कश्यप और सहोरिक सवार थे। घटना में दोनों बाइक चालक नागेश्वर और तिलकराम साहू के सिर में गंभीर चोंटें आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More News : चलती कार में लगी आग, लोगों ने कूद कर बचाई जान

दोनों घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

इस घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर घायल सहोरिक और प्रफुल्ल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल में शिफ्ट करा दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

कुरूद ब्रेकिंगः टैंकर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, मामा-भांजी की मौत, मां-बेटा घायल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल