गरियाबंद में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बहला-फुसला कर भगा ले गया और शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को एक नाबालिग अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। बहुत खोजबीन करने के बाद भी नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला था। जिसके बाद परिजनों ने देवभोग थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर देवभोग पुलिस ने मामले में 363 आईपीसी कायम कर पड़ताल शुरू किया।

ओडिशा में अपने रिश्तेदार के यहां छुपा था आरोपी

देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि आरोपी अधबल मांझी (उम्र 30 साल) निवासी बम्हनी गुड़ा, सिनापाली थाना गरियाबंद ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर रूका हुआ था। पतासाजी के बाद आरोपी को 21 दिसंबर को हिरासत में लिया गया। आरोपी के पास से गायब हुई नाबालिग को भी बरामद किया गया।

बहला-फुसला कर बनाया शारीरिक संबध

नाबालिग के बयान के मुताबिक आरोपी उसे बहला-फुसला कर ले गया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

झाड़-फूंक करने के बहाने युवती से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल