दो बच्चों के पिता ने युवती संग लगाई फांसी, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- रविवार सुबह शादीशुदा युवक और युवती का शव फांसी पर लटके मिली है। दोनों का शव पेड़ पर एक साथ गमछे के सहारे लटके हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक 2 बच्चों का पिता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

दोनों के बीच लंबे समय से था प्रेम-प्रसंग

जानकारी के अनुसार भाटापारा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में रवानभाठा में शनिवार-रविवार की रात प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी से बांध कर गमछे के सहारे पेड़ पर फांसी लगाकर कर खुशकुशी कर ली है। मृतक का नाम दीपक यादव पिता महेश यादव (27 वर्ष) अर्जुनी गांव और मृतिका का नाम किरण कटारे (27 वर्ष) बताया जा रहा है। दीपक और किरण पड़ोसी थे और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

मृतक की पत्नी ने दी थी समझाइश

मृतक दीपक शादीशुदा था। उसके 8 साल की एक बेटी और 3 साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी को दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग बात पता चल गया था, जिसके बाद उसने किरण कटारे को अपने पति से दूर रहने की समझाइश देते हुए कहा था कि उसके परिवार को बर्बाद न करे। उनके दो बच्चे हैं। इसके बाद दीपक और किरण ने घर से 500 मीटर दूर पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बहरहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मृतकों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल वहज सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की रही है। दोनों के परिवारों से बयान लिया जाएगा। घटना के बाद दोनों परिवार में मातम छा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव, पास में मिले सामान, इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल