रायपुर में शोभायात्रा के दौरान चाकूबाजी, एक की मौत, तीन युवक घायल, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में मारपीट और चाकूबाजी हुई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि तीन युवक घायल बताए जा रहा है। घटना सोमवार देर रात की है। वारदात के बाद हत्या के आरोपी फरार हो गए थे, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात टिकरापारा के बोरियाखुर्द में शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे गुट के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आर्यन तोमर बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवक घायल हो गए। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला है कि बोरियाखुर्द से रात में शोभायात्रा निकल रही थी। इस दौरान एक पक्ष से शुभम गिरी, रवि तोड़े, जयेश गिरी, सूरज नंदे और नाबालिग आर्यन तोमर और दूसरे पक्ष से सिद्धांत निषाद, शुभम चंद्राकर, समीर साहू के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके में गई। जिसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल

बतादे कि छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में अपराध की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही हैं। किसी भी बड़े कार्यक्रम के दौरान अक्सर चाकूबाजी की घटनाएं देखी जाती हैं। सुरक्षा में भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद हत्या के मामले सामने आते रहते हैं। लगातार इस तरह की हो रही घटनाएं पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर रही है। आचार संहिता में शोभायात्रा दौरान दो गुटों में झगड़ा होना और चाकूबाजी की घटना में मौत लचर कानून व्यवस्था की तरफ इशारा कर रहा है। इसके एक दिन पहले धमतरी में बारात स्वागत के दौरान चाकूबाजी की घटना में दो युवक की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

कुरूद ब्रेकिंग: शादी समारोह में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद, 2 युवकों की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल