लुटेरी दुल्हन: सुहागरात में सोता रहा दूल्हा, सोने-चांदी और कैश लेकर फरार हुई दुल्हन, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में एक लुटेरी दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में दूल्हे के परिवार को लूट लिया है। दरअसल, दूल्हा सुहागरात में सोता रह गया और दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार गई। पूरा मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर निवासी केशव प्रसाद की दोस्ती सोशल मीडिया में पूजा पटेल से हुई, जिसके बाद दोनों शादी करने का फैसला किया। दूल्हे ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि वह सबसे पहले अपने परिजनों के साथ लड़की देखने ओडिशा के पदमपुर गया। जहां शादी की बात को आगे बढ़ाने और विवाह करने के लिए 2 लाख रुपए की डिमांड हुई। जिसके बाद दूल्हे के परिवार के लोगों ने पैसे दे दिए और दोनों का विवाह महासमुंद के अर्जुंदा में हुआ।

सुहागरात के दिन गायब हुई दुल्हन

दूल्हे ने बताया कि सुहागरात के बीच वह सो रहा था। देर रात उसकी नींद खुली, तो दुल्हन गायब थी। दूल्हा घर में काफी देर तक खोजबीन करता रहा, लेकिन दुल्हन कहीं नहीं मिली। जब युवक ने दुल्हन के रिश्तेदारों से संपर्क करना चाहा तो सभी के मोबाइल बंद थे। जिस वजह से उसे शक हुआ। बताया गया कि दुल्हन ने 10 हजार रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर लेकर भागी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि केशव पटेल की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की जमकर पिटाई, पहनाई जूतों की माला, बाराती हुए फरार, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन