श्री शिव महापुराण कथा के लिए ग्राम पोंड में भूमि पूजन सम्पन्न, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दिव्य और ऐतिहासिक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन रायपुर जिले के नवापारा नगर समीपस्थ ग्राम पोड़ धर्म नगरी चंपारण के पावन धरा पर होना है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण की कथा सुनाई जाएगी। कथा दिनांक 12/08/2024 से 16/08/2024 तक 5 दिवसीय आयोजीत होगा।

इसी कड़ी में आज बुधवार 12/06/24 को कथा स्थल ग्राम पोंड में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कथा स्थल पर मंत्रोच्चार, विधिविधान और महाआरती के साथ भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन में श्री शंभू सेवा समिति के आयोजक राकेश देवांगन, समिति के संरक्षक सतीश यादव, एवं समस्त ग्रामवासी और शिव भक्त सम्मिलित हुए। सैकड़ों शिवभक्तों पीले वस्त्र पहनकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिससे कार्यक्रम की भव्यता अलग ही दिखी। कार्यक्रम की तैयारी में श्री शंभू सेवा समिति एवं पोड़ के समस्त ग्रामवासी जूटे हुए है।

आयोजन की तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू

इस अवसर पर श्री शंभू सेवा समिति ने सदस्यों ने बताया कि आज शुभ मुहूर्त में कथा स्थल पर भूमि पूजन किया गया है। इसके साथ ही आयोजन की तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस शिव महापुराण कथा को लेकर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कथा के दौरान साक्षात चंपेश्वर महादेव यहां विराजमान होंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भगवान शिव की कथा सुने और जीवन में आनंद लाएं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- अब मेरा प्रमोशन हो गया है, घर और प्रॉपर्टी के लिए बताया यह अचूक उपाय

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल