शादीशुदा महिला से गैंगरेप, घर पर अकेली देख आरोपियों की बिगड़ी नीयत, 6 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पूरा मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां 35 साल की महिला से 6 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर पर अकेली देख बिगड़ी नियत

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली शादीशुदा महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। उसका पति बच्चे को लेकर बाहर गया हुआ था। इसी दौरान महिला को अकेले देख आरोपियों की नियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत थे। महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद सभी फरार हो गए।

सभी आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 376-D, 392, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश में जुट गई। सभी आरोपी आसपास बस्ती के ही थे।

पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी पहले भी कई केस में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

इंसानियत हुई शर्मसार: पहले प्रेमी ने किया दुष्कर्म फिर दोस्तों से करवाया गैंगरेप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल