गरियाबंद में दो दिन बंद रहेगी शराब दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत छुरा की ग्राम पंचायत करकरा में सरपंच पद के लिए 1 जून 2026 को मतदान होना है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने मतदान क्षेत्र से लगे खड़मा स्थित विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकान को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
निर्वाचन के मद्देनजर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से संबंधित क्षेत्र में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है। इस अवधि में खड़मा स्थित शराब दुकान पूरी तरह बंद रहेगी तथा शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुष्क अवधि के दौरान किसी भी अधिकृत या अनधिकृत स्थान से शराब का अवैध निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री अथवा तस्करी न हो, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही शिकायत मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











