जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर से उम्मीदों की आस हो रही पूरी, एक कॉल पर तुरंत हो रहा समस्या का निराकरण

जिला प्रशासन की टीम कर रही काॅल सेंटर की सतत माॅनीटरिंग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिला प्रशासन के द्वारा शुरू किए गए समस्या निवारण काॅल सेंटर अब हर नागरिकों की उम्मीदों की आस बन चुकी है। एक फोन काॅल पर त्वरित निराकरण मिलने से नागरिकों में उत्साह है और दोगुनी खुशियां भी है। 24 घंटे चलने वाले काॅल सेंटर में देर रात को बिलाड़ी गांव की निवासी श्रीमती शकुंतला साहू ने काॅल सेंटर में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पड़ोस में निस्तारी के पानी को मुरूम डालकर रोक दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। तत्काल तिल्दा के एसडीएम को मामले की जानकारी दी गई। राजस्व अमले की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और जेसीबी बुलाकर रोके गए पानी के निकास के लिए रास्ता बनाया गया। इस समस्या का निराकरण मिनटों में जिला प्रशासन द्वारा होने पर आवेदक और आसपास के नागरिक प्रसन्न हो गए। इस पूरे मामले का निराकरण होने के बाद कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने फोन काॅल के माध्यम से आवेदक से बात की। कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इस सराहानीय कार्य के लिए आवेदक ने कलेक्टर और जिला प्रशासन की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे व अन्य राजस्व अमला उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कार्यालय में कॉल सेंटर में 24 घंटे फोन काॅल के माध्यम से समस्याओं की शिकायत की सुविधा मिल रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबरी भी जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कॉल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। इसमें जिले व ग्राम पंचायत से संबंधित, राजस्व व अन्य विभागों के मामलों की जानकारी फोन कॉल के माध्यम से 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी प्राप्त होने के तत्पश्चात जल्द से जल्द निराकरण किया जा रहा है।

किसान को नहीं मिला योजना का लाभ, काॅल सेंटर ने दूर कराई समस्या

जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर से किसान की समस्या कुछ देर में ही दूर हो गई। आरंग के ग्राम चपरीद निवासी  हिरेंद्र साहू पेशे से कृषक है और उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने काॅल सेंटर शुरू होने के तत्काल बाद शिकायत दर्ज कराई और प्रकरण को जिले के कृषि विभाग को भेजा गया। तत्काल उनकी समस्या का निराकरण करते हुए ई-केवाईसी और आधार सीडिंग व लैंड सीडिंग का स्टेट्स जांच किया गया। इससे पता चला कि किसान को योजना के तहत लाभ दिलाए जाने की पात्रता है। उनके दस्तावेज को सत्यापन किया गया। साथ ही आगामी किश्त की राशि प्रदान किया जाना भी संभव है। आवेदक की समस्या का त्वरित निराकरण होने से प्रसन्नता जाहिर की है और कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

राशन कार्ड का नहीं मिला था सॉफ्टकॉपी, तुरंत वहाट्सएप में मिला

जन समस्या निवारण कॉल सेंटर से छोटी –  छोटी समस्याएं भी निराकृत होने लगी है। गुढ़ियारी निवासी संजय जानी ने राशन कार्ड के पीडीएफ नहीं मिलने की शिकायत कॉल सेंटर में की। तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जोन क्रमाँक 1 में सम्पर्क किया और हितग्राही को राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी वहाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई। तत्काल कार्यवाही से राशन कार्डधारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

नाली की बदबू और मच्छर से क्षेत्र के रहवासी थे परेशान , घंटों भर में ही मिला समाधान

भान जी भाई होटल के पास नाली की बदबू और मच्छर से क्षेत्र के रहवासी परेशान थे , उन लोगो ने आज कलेक्टर समस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत की। कुछ घंटे भर में ही समाधान हो गया। उनके शिकायत को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन से नगर निगम के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। निगम द्वारा तत्काल मौके में जाकर नाली की सफ़ाई की गई। तत्काल कार्यवाही से आवेदक एवं रहवासियाँ ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर प्रारम्भ, 24 घंटे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत, त्वरित होगा निराकरण, हेल्पलाइन नंबर जारी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन