चौथे सोमवार होगा बाबा गरीब नाथ का सहस्त्र जलधारा से अभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों का होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम धाम के प्राचीन मंदिर में विराजमान बाबा गरीब नाथ का 12 अगस्त 2024 दिन सोमवार को सहस्त्र जलधारा से अभिषेक होगा । श्री राजीवलोचन कुलेश्वर नाथ बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा विगत 24 वर्षों से बाबा गरीब नाथ का सहस्त्र जलधारा से अभिषेक का कार्यक्रम होता आ रहा है। जिसमें महानदी से मंदिर परिसर तक मानव श्रृंखला बनाकर महानदी के पवित्र जल से बाबा गरीब नाथ का जलाभिषेक किया जाता है ।

बाबा गरीब नाथ मंदिर

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ राजिम क्षेत्र के हजारों भक्त श्रद्धा एवं विश्वास के साथ जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए बाबा गरीब नाथ में एक बाल्टी जल अवश्य डालते हैं। इस आयोजन के लिए संघ के द्वारा तैयारीयां शुरू कर दी है । जलाभिषेक के पूर्व मंदिर परिसर की साफ सफाई रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है। 

जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण

इस वर्ष जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रूप कुमारी चौधरी, राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू, कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव सहित स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजू सोनकर सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर रहे हैं।

इसके साथ ही साथ आयोजन के संबंध में जिला गरियाबंद के जिलाधीश, अनुभागीय अधिकारी, थानेदार को शांति सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ सफाई व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी, आवश्यक बेरीकटिंग के लिए अनुभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी राजिम को पत्र प्रेषित कर चुके हैं।

तैयारी में जूटे समिति के पदाधिकारी

श्री राजीवलोचन कुलेश्वरनाथ बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सागर निषाद, सचिव लाला साहू, कोषाध्यक्ष सुनील देवांगन ने बताया कि संघ के फाउंडर मेंबर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाडीक, भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर, अमर ठाकुर, राजेश सोनकर, पार्षद लेखा महोबिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यों का विभाजन किया गया है । 

जिसमें मंदिर परिसर में झंडा तोरण बैनर सजावट का कार्य बंटी सहिस पूजन सामग्री भूखन पटेल, मंदिर परिसर फूलमाला सजावट कमल पटेल, प्रसाद वितरण ज्ञानेंद्र सिंहा, निखिल यादव, भोजन व्यवस्था मनीष शिंदे, टेंट शामियाना एवं मंच निर्माण उत्कर्ष चंद्राकर, बादल साहू, लाइट एंड साउंड घनश्याम साहू, ड्रोन कैमरा फोटो रवि निर्मलकर के साथ सभी पदाधिकारी तन मन धन से कार्य कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावन का पहला सोमवार : श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 45 हजार पार्थिव शिवलिंग का हुआ निर्माण

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल