ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की हत्या के विरोध में समाजसेवीयों ने किया विरोध प्रदर्शन, OPD सहित अन्य सभी सेवाएं रही बंद

प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी OPD सेवाएं लगभग बंद रहीं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कोलकाता के आर. जी. मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ रेप कर उनकी बेरहमी से की गई हत्या के खिलाफ धमतरी के गांधी मैदान में समाजसेवी जानकी गुप्ता, मोहनी साहू, श्रिया किन्नर, उमा पटेल, भारती साहू एवं समस्त समाजसेवीयों द्वारा दोषियों को सजा दिला कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकर रहे जानकी गुप्ता ने कहा की रेप पीड़िता किसी राजनीतिक दल की नही होती है फिर भी इंसाफ के नाम पर पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय उस पर राजनीति होने लगती है। मामले को दबाया जाता है, माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है। आरोप प्रत्यारोप से मामले को दबाने की कोशिश नही करना चाहिए। जहां नवरात्रि की कन्या पूजन हमारी संस्कृति है वही दूसरी ओर कुछ दरिंदे बलात्कार को अंजाम दे रहे है। ऐसे लोगो को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

बता दे कि आरजी कर मेडिकल कालेज के चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से एक महिला जूनियर डाक्टर का शव बरामद हुआ था। पूरा मामला (पढ़ने के क्लिक करें )

मोहिनी साहू ने आक्रोश दिखाते हुए कहा की डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को दबाया जा रहा है। पीड़िता को इंसाफ मिलना चाहिए और दोषियों को कड़े से कड़ा दंड देना चाहिए। ऐसे दरिंदो के मन में भय लाने के लिए दुष्कर्म के खिलाफ आवाज उठाए। विरोध प्रदर्शन करे। जिससे माताओं और बहनों को सुरक्षित समाज मिले ।

श्रेया किन्नर ने कहा की आज की महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है जिसके लिए उन्हें अकेले बाहर आना जाना पड़ता है। उनके लिए सुरक्षित वातावरण के लिए बलात्कार के खिलाफ कड़े कानून बनाने चाहिए। पड़ोस की बेटी को भी अपनी बेटी जैसा ही मान सम्मान और सुरक्षा दे।

बीजापुर में भी OPD सहित अन्य सभी सेवाएं बंद रही

वही इस मामले को लेकर जिला अस्पताल बीजापुर में भी आपातकालीन सेवाओं के अलावा OPD सहित अन्य सभी सेवाए बंद रही । बलात्कार एवं निर्मम हत्या के विरोध में जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी आर पुजारी के नेतृत्व में न्याय की मांग को  लेकर जुलूस निकाला गया। बीजापुर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर, नर्स एवं सभी हॉस्पिटल कर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की गई । साथ ही सभी चिकित्सालयों में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी एक दिन OPD बंद रखने का फैसला लिया था। इसलिए शनिवार को प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी OPD सेवाएं लगभग बंद रहीं। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं पर रोक नहीं रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की हत्या के विरोध में सीएचसी नवापारा के चिकित्सा स्टाफ़ ने किया विरोध प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल