जंगल में मिली युवक की सिर कटी लाश, पास में मिली धड़, पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जंगल में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सिर और धड़ आस-पास ही मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर सबूत इकट्ठे कर रही है। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी से सटे जंगल में राहगीरों ने एक सिर कटी लाश देखी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक की टीम भी जांच के लिए पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के बाएं हाथ में एक टैटू बना है, जो रिंग के आकार में है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को सड़क से घसीटकर जंगल में ले जाया गया। इसके बाद गर्दन काटी गई है। सिर और धड़ आस-पास ही मिले हैं।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। ऐसा लग रहा कि किसी ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की होगी। घटनास्थल के आस-पास खून बिखरा पड़ा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्यारे ने प्लानिंग के तहत हत्या की होगी। पुरानी रंजिश या आपसी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में युवक का मिला कंकाल, एक माह से था लापता, कड़े और कपड़ों से पत्नी ने की पहचान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल