एकात्म परिसर में सांसद रूपकुमारी चौधरी के स्वागत में गूंजा सुवा नृत्य, नवापारा की बेटियों ने मोहा मन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी के रायपुर आगमन पर एकात्म परिसर रायपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, नवापारा की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ‘सुवा नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति दी।

यह कार्यक्रम भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य व समाजसेविका योगिता सिन्हा के नेतृत्व और शिक्षिका सरोज कंसारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिक्षिका मानसी साहू के विशेष सहयोग से विद्यालय की कक्षा नौवीं की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया।

नवापारा की बेटियों को मिली सराहना

सांसद रूपकुमारी चौधरी के स्वागत में सुवा नृत्य प्रस्तुत करने वाली कक्षा नौवीं की छात्राओं में रिमसा साहू, दीपिका यादव, हर्षिता साहू, भाविका चंद्राकर, खुशबू साहू और काव्या बांसवार, मानसी साहू शामिल रहीं। मुख्य अतिथि व उपस्थित जनों ने इन छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने मातृशक्ति और बेटियों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए बच्चों और शिक्षकगण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, आज बेटियां शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और कला के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं। नारी सशक्तीकरण और समाज के विकास में इन बेटियों का योगदान है।

इस सफल प्रस्तुति पर प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर व श्री राम जानकी शिक्षण समिति के पदाधिकारी विनोद कुमार शर्मा, प्रफुल्ल दुबे, रमेश पहाड़िया और कोमल साहू ने बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। शिक्षिका हुलेश्वरी और प्रीति साहू ने साज-सज्जा में विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विभागीय खेल प्रतियोगिता में नवापारा का शानदार प्रदर्शन, बालक कबड्डी टीम प्रथम और बालिका टीम बनी उपविजेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button