नवापारा में 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा का होगा आयोजन, शिविर लगाकर अब तक बनाए गए 700 आयुष्मान कार्ड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राष्ट्रीय प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में 20 से 30 सितंबर 2024 तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाना है। इस दौरान जिले में छुटे हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य जांच शिविर, जन जागरूकता के लिए आयुष्मान चौपाल, आयोजित की जा रही है। इसमें आयुष्मान कार्ड पंजीयन से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, में किया जा रहा है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने अपील करते हुए बताया कि जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन नहीं हुआ है वे अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर अपना एवं अपने परिवार के समस्त सदस्यों का पंजीयन कराकर आयुष्मान कार्ड अवश्य बनायें। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिये राशन कार्ड एवं आधार कार्ड आवश्यक है। उन्होंने प्रयाग न्यूज से चर्चा में बताया कि नगर के सभी वार्डों में शिविर लगाने के बाद अब स्कूलों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से अब तक 700 कार्ड बनाए जा चुके है।

बीपीएल को 5 लाख तक सहायता

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को रू. 05 लाख तक एवं शेष ए.पी.एल. परिवारों को रू. 50 हजार तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। आयुष्मान कार्ड धारक हितग्राही राज्य एवं राज्य के बाहर पंजीकृत चिकित्सालयों में योजना के तहत् पात्रतानुसार निःशुल्क स्वास्थ्य सहायता ले सकते है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजेंद्र साहू, स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर्यवेक्षक एल.पी.तारक, एम.एस. पाल,आर एच ओ. संदीप साहू, प्रीतम साहू, डाटा एंट्री  ऑपरेटर दीपक गुप्ता, वीरेंद्र साहू, दीपक साहू आयुष्मान पखवाड़ा में मौजूद थे। योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं किसी प्रकार की सहायता के लिये टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क कर सकते है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती, इन पदों पर भर्ती के लिए मिली स्वास्थ्य विभाग को अनुमति

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल