अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: तीन हाइवा वाहन को किया जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन करते तीन हाईवा वाहन को जब्त किया है। बता दें कि क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा था। गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार राजिम क्षेत्र के ग्राम कुरुसकेरा घाट से रेत माफिया द्वारा अवैध रेत परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जहां कुरूसकेरा से रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाईवा वाहन को जब्त कर राजिम पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त कार्रवाई तहसीलदार डिम्पल ध्रुव और सहायक खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश, सिपाही राजेश भारद्वाज, लाकेश साहू खिलेश ध्रुव आदि शामिल थे।

सहायक खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन : पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों पर 4 करोड़ 25 हजार वसूली का नोटिस जारी, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल