मकान में सोफे पर इस हालत में मिली महिला की लाश, बिखरे पड़े थे कपड़े और कटे हुए बाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक मकान में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। बदबू फैलने पर लोगों ने रूम की ओर गए, तो महिला की लाश देखी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया है। घटना बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जनकारी के अनुसार चांटापारा तिलक नगर में हनुमान मंदिर के पीछे जया सुखनंदन (44) किराए के मकान में अकेली रहती थी। पति से विवाद के चलते उसका तलाक हो चुका था। मकान से बदबू आने पर लोगों ने कमरे में झांककर देखा, तब महिला सोफे में मृत पड़ी थी। मकान का दरवाजा खुला हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर महिला के कटे बाल मिले। शव के आसपास कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस के अनुसार, शव में कीड़े लग चुके थे।

जांच के लिए फारेंसिक टीम की मदद

पुलिस ने शव की जांच के लिए फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया है। शव की स्थिति देख लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन यदुनंदन नगर में रहते हैं। महिला के पति से तलाक हो चुका है। यहां मकान किराए पर अकेली रहती थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि, कमरे सामान अस्त-व्यस्त था। महिला का शव सोफे पर पड़ा था। सामान भी बिखरे थे। इसलिए आशंका है कि, मौत से पहले महिला का किसी के साथ संघर्ष हुआ है। वारदात के बाद वो भाग निकला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट से महिला के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

मकान में मिली पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश, भीख मांगकर करते थे गुजारा, हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button