कोटवार और पटवारी कर रहे थे ये काम, रंगे हाथों पकड़ाए, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एसीबी की टीम ने पटवारी और कोटवार को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के नाम पर 90 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित ने एन्टी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में शिकायत की थी। मामला दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पाटन के रानीतराई निवासी प्रकाश चन्द्र देवांगन ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा तहसील पाटन में कृषि जमीन खरीदा गया था। जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिस पर मोलभाव कर 70 हजार रुपए घूस की रकम देने की सहमति हुई थी। प्रार्थी ने घूस की पहली किश्त 20 हजार की व्यवस्था की।

प्राथी ने पटवारी चिन्मय अग्रवाल तथा उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी को पैसा दिया। जिन्हें एसीबी के अधिकारियों ने रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दरअसल, प्रकाश चन्द्र देवांगन ने जो घूस की रकम दी, उस नोट पर एसीबी कार्यालय से पाउडर लगे नोट दिए गए थे। 24 दिसंबर को 2024 की दोपहर जैसे ही प्रकाशचन्द्र ने कार्यालय जाकर रिश्वत की रकम दी, पीछे से एसीबी की टीम वहां पहुंच गई। उन्होंने दोनों आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम को जब्त कर लिया है। वहीं दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ाया पति : पत्नी ने कर दी दोनों की पिटाई, लोगों ने की धुनाई VIDEO

Related Articles

Back to top button