ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, ट्रेलर चालक हुआ फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में महिला का सिर ट्रेलर के नीचे आ गया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के सीतामणि की रहने वाली धनबाई प्रजापति (45) वर्ष अपने बेटे योगेश प्रजापति के साथ सक्ति जिले के मलदा गांव कुछ काम से आई हुई थी। बताया गया कि काम होने के बाद दोनों वापस कोरबा जाने के लिए मलदा से निकले थे। वे दोपहर करीबन 12 बजे बस स्टैंड के पास पहुंचे थे, तभी चांपा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक जिसमें कोयला लोड था उसने पीछे से ठोकर मार दी।

हादसे में बाइक चला रहा योगेश सड़क के दूसरे तरफ गिरा, वहीं उसकी मां ट्रेलर वाहन के चक्के के नीचे आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर वाहन जब्त कर लिया है। वहीं फरार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

आरंग ब्रेकिंग: रेत भरे हाइवा ने पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल