गरियाबंद ब्रेकिंग: चरित्र शक में पत्नी की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जरहीडीह निवासी रामकुमार नेताम अपनी पत्नी मल्लिका नेताम के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर 21 सिंतबर को दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आकर रामकुमार नेताम ने अपनी पत्नी के साथ बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में आरोपी पति रामकुमार नेताम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाई ने कहा- पहले भी करता था मारपीट
मृतका के भाई सौरभ मरकाम ने बताया कि मल्लिका उसकी बड़ी बहन थी और उसकी शादी रामकुमार नेताम से करीब 13 वर्ष पहले हुई थी। सौरभ का आरोप है कि रामकुमार लगातार उसकी बहन के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर पहले भी उसके साथ मारपीट करता था। सोमवार 21 सितंबर को भी चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद हुआ और मारपीट के बाद उसकी बहन की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने BNS की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी रामकुमार नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, मारपीट की पूरी परिस्थितियां क्या थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











