लिव इन रिलेशनशिप में थे देवर-भाभी, फिर भाभी को दौड़ा-दौड़कर उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी देवर फरार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत कुन्नी चौकी क्षेत्र का है।

अक्सर होता था विवाद

जानकारी के अनुसार कुन्नी क्षेत्र के ग्राम तेंदूघाट में विष्णु दास अपनी भाभी मानकुंवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। आरोपी विष्णु दास शराब पीकर मानकुंवर से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी आरोपी देवर शराब पीकर घर पहुंचा था। वह शराब के नशे में आया और मानकुंवर के साथ मारपीट करने लगा।

घटनास्थल पर था खून के धब्बे

देवर के मारपीट से परेशान होकर महिला घर छोड़कर जाने लगी, तो देवर ने पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक को भी जांच के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर महिला की हत्या हुई है, वहां से करीब 50 मीटर दूर भी खून के धब्बों के निशान है। मारपीट के दौरान महिला भागने की कोशिश की होगी, जिससे उसके शरीर से खून नीचे गिरे हैं।

पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम कराकर परिजन को शव सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज करा उसकी तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की बेदम पिटाई, इलाज के दौरान मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल