नवापारा ब्रेकिंग: रेत से भरी हाइवा की चपेट में आया स्कूटी सवार, दो भाई गंभीर रूप से घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र से बड़ी  खबर सामने आ रही है, जहां स्कूटी सवार दो अधेड़ हाइवा की चपेट में आ गए। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों की हालत गंभीर है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना मगरलोड थाना अंतर्गत बड़ी करेली चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा से लगभग 1 किमी दूर सोनकर लॉज के पास स्कूटी सवार 2 लोग हाइवा की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि नवापारा के रहने वाले राजेंद्र ध्रुव और दुकालू ध्रुव स्कूटी में सवार होकर अपनी बहन के घर नवागांव गए थे। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे वे वापिस घर लौट रहे थे। इस दौरान नवापारा और नवागांव के बीच टर्निंग प्वाइंट में हाइवा की चपेट में आ गये। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने बताया कि वे राजेंद्र और दुकालू को लेकर नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, लेकिन मौके पर मौजूद अस्पताल के स्टाफ ने तकनीकी उपकरण और अन्य सुविधायें न होने का हवाला देकर निजी अस्पताल भेज दिया। परिजन के अनुसार घटना में राजेंद्र की हालत ज्यादा गंभीर है, उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। वहीं दुकालू को सामान्य चोट आई है।

बताया जा रहा है कि रेत भरी हुई हाइवा वाहन सड़क किनारे टर्निंग के पास अंधेरे में खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण स्कूटी चालक कुछ समझ नहीं पाए और यह हादसा हो गया। बता दे कि कुछ महीने पहले इसी जगह हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, घर का बुझ गया इकलौता चिराग

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल