राजिम कुंभ के मुख्यमंच पर 16 फरवरी को आरू साहू का कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर रविवार 16 फरवरी को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका ओजस्वी (आरू) साहू की शानदार प्रस्तुति होगी। मंच पर अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में मनोज आडील, डॉ. सतीश साहू लोककला मंच दर्शको का मनोरंजन करेंगें।

इसी तरह स्थानीय कलाकार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक गीत और नृत्य से छत्तीसगढ की कला और परंपरा को जीवंत बनाएगें। जिसमें बुधलाल बारले की टीम पंथी नृत्य, दिलीप साहू की टीम सुवा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। दामिनी यादव जस गीत से भक्ति पूर्ण माहौल बनाएगें। संदीप बनर्जी की सुगम संगीत धनेश्वर साहू की टीम मानस गान की प्रस्तुति देंगी।

सेवक राम यादव की टीम लोक कला मंच से अपनी कला की महक बिखेरेगें। दीप्ति बांधे की टीम द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति होगी। श्वेता सिंह तिवारी भजनों की प्रस्तुति देंगी। अश्विका शर्मा कत्थक नृत्य, घनश्याम ठाकुर कर्मा नृत्य, गिरजा देवी साहू मानस गान, हृदय प्रकाश अनंत द्वारा लोक कलामंच की शानदार प्रस्तुति होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवीन मेला मैदान में बनी पंचकोशी यात्रा की झांकी, श्रद्धालुओं को कर रही आकर्षित, जानिए क्यों करते है ये यात्रा क्या है इसका महत्व

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल