जंगल में पेड़ पर लटके मिली महिला की लाश, मायके पक्ष ने लगाया ये आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मायके जाने से मना करने पर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव दो दिन बाद महुआ पेड़ में फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का है।

54 घंटे बाद मिला शव

जानकारी के अनुसार ग्राम सुरडोंगर निवासी दुलेश्वरी साहू (33 वर्ष) की लाश सुरडोंगर और खुर्सीटिकुर के बीच जंगल में महुआ पेड़ के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के अनुसार महिला 18 फरवरी से लापता थी। वह शादी कार्यक्रम में शामिल होने अपने मायके जाना चाह रही थी। लेकिन पति के मना करने पर आहत होकर घर से निकल गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 2 दिन बाद ग्रामीणों ने जंगल में शव लटका देखा।

मायके नहीं जाने से नाराज थी महिला

ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दो दिन तक फंदे में लटके होने की वजह से रस्सी गले के अंदर तक चला गया था। शरीर काला पड़ चुका था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला मायके नहीं जाने से नाराज थी। उसके पति ने घर मे काम है कहकर शादी में नहीं भेजा। इसके बाद नाराज होकर घर से निकल गई थी। हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ग्रामीणों के अनुसार दुलेश्वरी के दो छोटे बच्चे है। घटना की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। मृतिका के परिजनों का कहना है कि दुलेश्वरी खुदकुशी नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

फंदे पर लटके मिली युवती की लाश, पार्लर में करती थी काम, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन