CM साय की धर्मपत्नी पहुंची राजिम कुंभ कल्प मेला: महानदी आरती में हुई शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प के 11 वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय राजिम कुंभ कल्प पहुंची। श्रीमती कौशल्या देवी महानदी आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती कराई।

श्रीमती साय सहित साधु संतों ने लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस अवसर पर महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया। महाआरती का एक साथ प्रज्वलित होना शंख, कपूर, चवर, आचमन पूरे मेला परिसर आरती मंडप को भावविभोर कर दिया।

आरती में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरि, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद महाराज, संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार), रामबालक दास महाराज, स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज सहित अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या श्रद्धालुगण शामिल हुए। आरती से जय-जय श्री राम के जयकारे से आरती घाट गूंज उठा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी की महाआरती में गरियाबंद कलेक्टर सपत्निक हुए शामिल, राजिम कुंभ में प्रतिदिन हो रही महानदी की महाआरती

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल