तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं बाइक के पीछे बैठे एक युवक गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार दोनों युवक मार्केटिंग का काम निपटाकर लौट रहे थे, अनियंत्रित हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गिरकर एक युवक हाइवा के पहिए में दब गया। वहीं बाइक के पीछे सवार युवक सड़क से 10 फीट दूर जा गिरा। मामला बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र इटवा पाली में निवासी श्याम रतन बघेल (25) और बेमेतरा के साजा निवासी धनराज साहू निजी संस्थान में मार्केटिंग का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शुक्रवार की सुबह बाइक में सवार होकर मार्केटिंग के काम से केंदा गए थे। वहां से काम निपटाकर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में श्यामरतन हाईवा के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक धनराज साहू बाइक से गिरकर सड़क से 10 मीटर दूर जा गिरा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक युवक के परिजन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस उनके परिजन के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल