पड़ोसी ने की थी मां-बेटी की हत्या, इस बात से था परेशान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मां की हत्या मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका का पड़ोसी है, जिसका युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती अपने प्रेमी से पैसों की मांग कर रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रेन से रायपुर भाग गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। मामला रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुसौर नगर के गायत्री मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान के बगल में उर्मिला सांवरे (48 वर्ष) और उसकी बेटी पूर्णिमा सांवरे (22 वर्ष) की लाश संदिग्ध हालत में मिली। घर में उर्मिला दो बेटियों के साथ रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी कल्पना सांवरे (18) किसी काम से बाहर गई थी। जब वह घर पहुंची तो उसने दोनों की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसी युवक से था अफेयर

आरोपी शुभम सेठ

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर सेल की मदद से तत्काल जांच शुरू की गई। मां-बेटी के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। पुलिस को घटनास्थल के पास एक बैट भी मिला था। पुलिस जांच में पता चला है कि पूर्णिमा का पड़ोसी शुभम सेठ (20 वर्ष) से ​​प्रेम प्रसंग था। घटना के बाद से शुभम गायब था।

रुपए मांगने से परेशान होकर हत्या की योजना बनाई

साइबर सेल की मदद और कॉल ट्रेस कर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी ट्रेन से रायपुर भाग गया था, जिसे पुलिस अभिरक्षा में लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि, उसका पूर्णिमा से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग था। हालांकि कुछ दिनों पहले दोनों अलग हो गए थे। लड़की की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन पूर्णिमा आए दिन शुभम से रुपए की मांग करती थी। बार-बार रुपए मांगने से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। शुभम ने पहले पूर्णिमा की हत्या की साजिश रची।

साइबर सेल की मदद और कॉल ट्रेस कर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी ट्रेन से रायपुर भाग गया था, जिसे पुलिस हिरासत में लिया  गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि, उसका पूर्णिमा से प्रेम प्रसंग था। हालांकि, कुछ दिन पहले दोनों अलग हो गए थे। युवती की शादी भी तय हो गई थी, लेकिन पूर्णिमा आए दिन शुभम से पैसे मांगती थी। बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। शुभम ने पहले पूर्णिमा की हत्या की साजिश रची।

मां-बेटी की शव मकान में छिपाकर भागा

बताया गया कि सोमवार देर रात शुभम छत के रास्ते पूर्णिमा के घर में घुसा और सो रही पूर्णिमा के सिर पर हमला कर दिया। इसी दौरान युवती की मां उर्मिला जाग गई और शुभम ने उस पर भी बैट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने दोनों के शवों को एक निर्माणाधीन मकान में छिपा दिया और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

संदिग्ध हालत में मिली मां-बेटी की लाश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल