छुरा ब्रेकिंग : पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पत्नी की मौत, आरोपी पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार छुरा नगर के आवासपारा वार्ड क्रमांक 3 निवासी बिशनी मार्कण्डेय (30 वर्ष) का विवाह महासमुंद के सतनामी पारा निवासी गोपीराम मार्कण्डेय (36 वर्ष) से हुआ था। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। बताया गया कि घरेलू विवाद के चलते बिशनी पिछले 2 साल से छुरा स्थित अपने मायके में रह रही थी। आज सोमवार को गोपीराम महासमुंद से छुरा पहुंचा और बिशनी पर चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी गोपीराम मार्कंडेय

हत्या के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

गंभीर रूप से घायल बिशनी को परिजन तत्काल छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गोपीराम ने छुरा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देकर खुद को सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या की नीयत से चाकू लेकर आया था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या की नीयत से छुरा आया था। वह अपने पैंट के बीच में रबर से बांधकर चाकू लाया था। ससुराल पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी बिशनी पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी का सामाजिक रूप से तलाक हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद पति गोपीराम मार्कण्डेय ने रंजिश नहीं छोड़ी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग : फांसी पर झूलता मिला युवक का शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी, थाना क्षेत्र में एक हफ्ते में चौथी घटना

Related Articles

Back to top button