संदिग्ध हालत में मिला 14 वर्षीय बच्ची का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े, गले पर चोट के निशान, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में संदिग्ध हालत में 14 साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बालिका का शव नग्न अवस्था में था। वहीं गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इसलिए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार इलाके के सेंदरी जंगल में शनिवार को बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिला। बताया गया कि बच्ची शुक्रवार की सुबह महुआ बीनने के लिए घर से निकली थी। कई घंटों तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। दोपहर से शाम हो गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह फिर से तलाश शुरू की गई, इसी दौरान सेंदरी के जंगल में बच्ची का शव संदिग्ध हालत में मिला।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। गले पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल