कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान, इन छात्रों ने बनाया स्थान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पीएम श्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय गोबरा नवापारा में कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मुकुंद मेश्राम उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य फाखरा खानम दानी ने की।मंच पर वरिष्ठ व्याख्याता महेश नेताम, आलोक ठाकुर एवं ओंकार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्राचार्य फाखरा खानम दानी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा पालकगण भी सम्मिलित हुए।

अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 5वीं से रेशम पटेल – 94.50% (प्रथम), कोयल पाटकर – 91% (द्वितीय), आराध्या मेश्राम एवं देविका देवांगन – 89.50% (तृतीय) स्थान पर रही। इसी तरह अंग्रेजी माध्यम – कक्षा 8वीं से साक्षी देवांगन – 89.33% (प्रथम), आंशिका मिश्रा – 86.50% (द्वितीय), सृजल देवांगन – 85% (तृतीय) स्थान पर रहे। वहीं हिंदी माध्यम में कक्षा 8वीं से कशिश कुंभलकर – 84% (प्रथम), अभय बंजारे – 78.50% (द्वितीय), सिद्धार्थ ध्रुव – 78% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।

इन विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्य अतिथि मुकुंद मेश्राम ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

साथ ही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सौरभ सिन्टू जैन ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम पर शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में एक नई ऊर्जा का संचार किया और सभी उपस्थित जनों ने विद्यार्थियों की मेहनत को खूब सराहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

पीएमश्री शास. हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय नवापारा के छात्र छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, विभिन्न स्थलों की जुटाई जानकारियाँ

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल