श्रीमद् भागवत महापुराण श्री कृष्ण भक्ति में झूम रहे श्रोता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)नवापारा :-कहा जाता है मन से बढ़कर तीर्थ नहीं , अनुभव से बढ़कर पाठ नहीं, और जीवन से बढ़कर ग्रंथ नहीं जैसे जंगल में शेर की गर्जना सुनते ही सभी जीव जंतु भाग जाते हैं।वैसे ही श्रीमद भागवत के श्लोक सुनते ही मनुष्य के सारे पाप दूर हो जाते हैं।

नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 20-21 शीतला पारा में अखंड रामायण गौरी-गौरा चौक मे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा ज्ञान सत्संग समारोह एवं श्री रामचरितमानस अखंड रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्तआयोजन 24 नवंबर गुरुवार से प्रारंभ होकर 2 दिसंबर तक चलेगा। श्रीमद् भागवत कथा मे प्रवचनकर्ता के रूप में अंचल के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री संतोष मिश्रा महाराज जी है। वही परायणकर्ता के रूप में पंडित राज शर्मा जी है। यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से आयोजित हो रही है। आयोजक समिति जय श्रीराम नवयुवक समिति ने नगर सहित सभी मोहल्लेवासियों से इस आयोजन में  उपस्थिति प्रदान कर व श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।3 दिसंबर से अखंड रामचरितमानस पाठ उपरांत 10 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ होगा एवं हवन के बाद प्रभु श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और महाआरती, महाप्रसाद वितरण कर इस कार्यक्रम का समापन किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल