बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, बोलेरो चालक फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बेहरामार निवासी आदित्य मिश्रा (21 वर्ष) और सिसरिंगा निवासी विकास किसी काम से बाइक से कापू गए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पत्थलगांव मुख्य मार्ग स्थित लिपटी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

युवक की मौत, साथी घायल

दुर्घटना में दोनों बाइक से दूर जा गिरे और सिर व चेहरे पर चोट लगने से आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना कापू पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

बाइक सवार दंपत्ति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, पति की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल