घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, अकेली पाकर बिगड़ी नीयत, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती घर में अकेली थी, तभी गांव का ही रहने वाला एक युवक जबरन घर में घुस आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना राजनांदगांव के डोंगरगांव इलाके की है।

पुलिस के मुताबिक 21 जून को एक पीड़ित युवती थाने पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। वह अपने भाई के साथ रहती है। घटना वाले दिन उसका भाई काम पर गया था। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला हेमंत राजपूत जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और भाग गया।

युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी हेमंत राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

सोशल मीडिया में दोस्ती फिर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म,

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल