खेत में मिली लापता युवती की लाश, घटनास्थल के पास चाकू बरामद, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में 16 वर्षीय लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की का शव खेत में मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि नाबालिग लड़की की चाकू और पत्थर से हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक खरोरा के पास बेलदारशिवनी गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई है। नाबालिग 26 जून की दोपहर 1 बजे से घर से लापता थी। 27 जून की सुबह 11 बजे लड़की का शव गांव के पास खेत में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल पर चाकू मिला। आशंका जताई जा रही है कि इसी चाकू से लड़की की हत्या की गई है।

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नाबालिग 10वीं की छात्रा थी। वह खरोरा के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे लड़की घर से लापता हो गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

मां-बेटे को मारकर अलग-अलग कुएं में फेंका शव, दो साल तक विधवा महिला से बनाया संबंध, फिर दी खौफनाक सजा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल